जस्टिस चंद्रचूड़ होंगे देश के 50 वें CJI, सीजेआई यूयू ललित ने सरकार को उनके नाम की सिफारिश भेजी
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो | आईएएनएस)
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) यूयू ललित ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) के नाम की सिफारिश अपने उत्तराधिकारी के रूप में की है. जस्टिस चंद्रचूड़, देश के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे. CJI ललित अगले माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं. जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ देश के 50 वें प्रधान न्यायाधीश होंगे.
CJI यूयू ललित ने आज सुबह सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को जजेस लाउंज में आमंत्रित किया और अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की जानकारी दी. उन्होंने सरकार को भेजे पत्र की प्रतिलिपि जस्टिस चंद्रचूड़ को भी सौंपी.
CJI ललित अगले महीने की 8 तारिख को रिटायर हो जाएंगे.
