चीन में कोविड-19 के 25 नए स्थानीय मामले

COVID19

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

बीजिंग: चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा 21 जून को जारी खबर के मुताबिक 20 जून को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 26 नए मामले दर्ज हुए, जिनमें 1 विदेशों से आया है और 25 स्थानीय मामले हैं। 3 नए संदिग्ध मामले पाए गए, जो सब पेइचिंग में हैं।

20 जून को 3 मरीजों को स्वास्थ्य बहाल होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 397 लोगों पर चिकित्सा निगरानी खत्म की गई। गंभीर मामलों में 2 की बढ़ोतरी हुई।

20 जून को 24 घंटे तक चीन की मुख्य भूमि में 331 पुष्ट मामले हैं। कुल मिलाकर पुष्ट मामलों की संख्या 83,378 हो गई है और मृतकों की संख्या 4,634 है। 78,413 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इसके अलावा, हांगकांग, मकाओ और ताईवान से कुल 1,619 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली है।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!