आंखों में डाला था मिर्च पाउडर और मुंह में भर दिया था केवीक्विक.. लड़की के साथ हुई थी हैवानियत … प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

Bulldozer Action (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

बीते दिनों मध्य प्रदेश के गुना (Guna) से भयावह खबर सामने आई थी कि अयान पठान नाम के युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से मारपीट कर उसके होंठ फेवीक्विक (Fevikwik) से चिपका दिए थे. वही लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद गुना हिल गया था.

अब जानकारी निकल कर सामने आई है कि अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई जिला प्रशासन ने की है.

फिलहाल आरोपी अयान पठान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में गहनता से जांच जारी है.

अयान पर आरोप है कि उसने लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसने लड़की से मारपीट की और उसे बहुत प्रताड़ित किया. 17 अप्रैल की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी.

लड़की ने मीडिया को बताया था कि अयान पठान ने उसे एक महीने से कैद कर रखा था. उसने कहा था कि अयान ने उसके साथ मारपीट की और आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. इसके बाद मुंह में फेवीक्विक डाल दी थी. लड़की ने आगे कहा था कि अयान पर कार्यवाही हो. साथ ही उस पर धारा 376 के तहत केस दर्ज हो.

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वही लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान जिला प्रशासन को पता चला कि अयान के घर का एक हिस्सा अवैध है. इसके बाद नगर पालिका की ओर से नोटिस चस्पा किया गया था. आज पुलिस प्रशासन ने अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता की बाईं आंख खराब हो गई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी जानकारी सामने आई है कि लड़की अयान के साथ लिव-इन में रहती थी. अयान की नजर
लड़की की प्रॉपर्टी पर थी. इसके चलते लड़की अयान से दूरी बना रही थी. इसी बात से लड़का भड़का हुआ था. यह भी सामने आया है कि अयान और पीड़िता दोनों पड़ोसी है. पड़ोसी होने के कारण दोनों की जान-पहचान थी और यही जान-पहचान आगे चलकर रिलेशनशिप में बदल गई.

ASP मान सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि दोनों पिछले डेढ़-दो साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों अलग-अलग समुदाय से है. लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है. उसके बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!