अंदर पूजा कर रहे थे मुख्य चुनाव आयुक्त, बाहर जमकर हुआ प्रदर्शन, दिखाए गए काले झंडे, ‘गो-बैक’ के लगे नारे……., क्या है वजह ?

Protest In Kolkata

पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

अंदर पूजा कर रहे थे मुख्य चुनाव आयुक्त, बाहर जमकर हुआ प्रदर्शन, दिखाए गए काले झंडे, ‘गो-बैक’ के लगे नारे……., क्या है वजह ?

 

कोलकाता | पश्चिम बंगाल दौरे पर पूरी बेंच के साथ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए.

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की पूर्ण पीठ विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने और मतदाता सूची में “तार्किक विसंगतियों” से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची है. सोमवार सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आधिकारिक बैठकों से पूर्व कालीघाट मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के प्रति आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई.

हालांकि, मंदिर परिसर के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त को विरोध का सामना भी करना पड़ा. मंदिर के बाहर एक समूह ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में “गो बैक” (वापस जाओ) के नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए. विरोध कर रहे लोगों ने ज्ञानेश कुमार वापस जाओ के नारे लगाए.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा, “पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार. देवी काली सभी को सुरक्षित और स्वस्थ रखें. जय भारत, जय हिंद.” इसके साथ ही उन्होंने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्सवपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के आयोग के संकल्प को दोहराया.

बता दें कि चुनाव आयोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. दोपहर लगभग 12:30 बजे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल न्यायिक निर्णय और चुनाव तैयारियों से संबंधित स्थिति पर प्रस्तुति देंगे. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे से 1:30 बजे के बीच, आयोग की बेंच राज्य और केंद्र दोनों के विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी.

IANS

कोलकाता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मंदिर के बाहर दिखाए गए काले झंडे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!