शख्स ने घर की छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)
घर (सारंगढ़-भिलाईगढ़ जिला) में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 52 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
गिरफ्तार किये गए शख्स का नाम मुस्ताक खान है जो पेशे से फल विक्रेता है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि मुस्ताक ने अटल चौक स्थित अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया है. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई.

उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर झंडे को हटाया और उसे जब्त कर लिया.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
