CBI के डिप्टी लीगल एडवाइजर ने की आत्महत्या

Dead-Body-Depositphotos_120369064_s-2019-1

प्रतीकात्मक इमेज (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली  । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के उप कानूनी सलाहकार ने गुरुवार को अपने दक्षिणी दिल्ली स्थित आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6.45 बजे डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली। इसके बाद क्राइम और फोरेंसिक मोबाइल टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, “जितेंद्र कुमार सीबीआई में उप कानूनी सलाहकार के रूप में तैनात थे। वह हुडको प्लेस (Hudco Place) में अपने घर पर लटके पाए गए। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले थे। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि उनके मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।”

उनकी पत्नी ज्योति मंडी में और भाई राजेंद्र चंडीगढ़ में रहते हैं। दिल्ली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचे सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूचना साझा की है।

अधिकारी ने कहा, “कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को किया जाएगा।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!