दिल्ली एयरपोर्ट: अचानक विमान के आगे आ गई कार, टला बड़ा हादसा

Delhi Airport (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को एक असामान्य घटना में गो फर्स्ट एयरलाइन की एक कार इंडिगो ए320 नियो विमान के ठीक नीचे आ गई। यह कार विमान के पहिये के इतनी करीब पहुंच गई थी कि विमान से टकरा सकती थी। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि हवाईअड्डे के टी2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

“2 अगस्त को, इंडिगो विमान वीटी-आईटीजे, आईजीआई हवाईअड्डे, दिल्ली के स्टैंड नंबर 201, टर्मिनल टी-2 पर खड़ा था। इंडिगो का विमान 6ई-2022 (दिल्ली-पटना) उड़ान भरने वाली थी, इसी बीच एक गो ग्राउंड कार (मारुति सुजुकी डिजायर) वाहन इस विमान के नीचे आ गया। विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।”

अधिकारी ने कहा कि कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, ताकि पता चल सके कि कहीं उसने शराब तो नहीं पी थी। हालांकि, उसका टेस्ट निगेटिव रिजल्ट नेगेटिव आया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!