दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आरोप, “गाड़ी वाले ने मेरे साथ छेड़छाड़ की, कार से घसीटा”

Swati Maliwal IANS (1) (1)

स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है. स्वाति का आरोप हैं कि शख्स ने उनको कार से घसीटा.

इसकी जानकारी स्वाति ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का निरक्षण कर रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.”

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, स्वाति को शख्स ने कार से लगभग 15 मीटर तक घसीटा. यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजकर 11 मिनट पर एम्स के गेट नंबर-2 के अपोजिट साइड पर घटी.

स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत की हैं. रिपोर्टस के अनुसार, संगम विहार के रहने वाले आरोपी 47 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसकी गाड़ी (कार) को भी जब्त कर लिया गया हैं.

पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!