ब्रिटिश महिला के सामने कैब ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Taxi automobile-1845650_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

दिल्ली  |  दिल्ली में ब्रिटेन की एक महिला के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक कैब ड्राइवर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

23 वर्षीय महिला, लंदन की रहने वाली है और भारत प्रवास पर थी। वो अपने दोस्तों के संग टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उन्होंने, भारत में कई जगहों पर घूमने का मन बनाया था।

वो उदयपुर घूमने भी जाना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद, उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से एक टैक्सी बुक की और अपने होटल (जो दक्षिण दिल्ली में स्थित है) जाने के लिए निकल पड़ी। उनका एक दोस्त भी उनके साथ था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “ब्रिटिश महिला ने कैब में यात्रा के दौरान ध्यान दिया कि ड्राइवर कुछ अश्लील हरकतें कर रहा है। इसपर महिला ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि टैक्सी ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वो 6 महीना पहने ही दिल्ली आया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!