बुर्का पहनी महिला ने की मंदिर में “पूजा”, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुर्का पहने महिला मंदिर के बाहर खड़ी दिख रही है. दावा है कि महिला मंदिर में पूजा कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो कानपुर का है. मुस्लिम महिला हिन्दू मंदिर में पूजा कर रही है. कहा जा रहा है कि महिला का कोई परिजन बगल के नर्सिंग होम में काफी सीरियस हालत में भर्ती था. उसकी जान बचाने के लिए महिला ने भगवान शंकर से मन्नत मांगी थी. जब मरीज स्वस्थ हो गया तो महिला ने मंदिर में पूजा अर्चना की.
जिस दौरान महिला मंदिर में पूजा कर रही थी तब किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Muslim woman from #Kanpur offered prayers in a temple.
Reports state that her brother was critically ill & despite doing everything, his condition didn’t improve.
In a moment of desperation, she visited the temple seeking lord Shiva’s help.
MIRACULOUSLY her brother recovered. pic.twitter.com/1LAeVm8Kak
— ʋɛʀǟƈɨօʊֆ (@conscientious1o) June 26, 2025
फिलहाल महिला ने गंगा-जमुनी तहजीब की सच्ची तस्वीर पेश की है.
बताया जा रहा है कि महिला मंधना क्षेत्र की रहने वाली है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
