बुर्का पहनी महिला ने की मंदिर में “पूजा”, वीडियो हुआ वायरल

Kanpur Woman Burqa Clad Praying In Temple (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुर्का पहने महिला मंदिर के बाहर खड़ी दिख रही है. दावा है कि महिला मंदिर में पूजा कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो कानपुर का है. मुस्लिम महिला हिन्दू मंदिर में पूजा कर रही है. कहा जा रहा है कि महिला का कोई परिजन बगल के नर्सिंग होम में काफी सीरियस हालत में भर्ती था. उसकी जान बचाने के लिए महिला ने भगवान शंकर से मन्‍नत मांगी थी. जब मरीज स्वस्थ हो गया तो महिला ने मंदिर में पूजा अर्चना की.

जिस दौरान महिला मंदिर में पूजा कर रही थी तब किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिलहाल महिला ने गंगा-जमुनी तहजीब की सच्ची तस्वीर पेश की है.

बताया जा रहा है कि महिला मंधना क्षेत्र की रहने वाली है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!