लखनऊ में बहुमंजिला इमारत गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत

building collapses in Lucknow (1)
The Hindi Post

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. वजीर हसन मार्ग पर एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई.

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है.

इसके साथ ही सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर पहुंच गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए कहा, “जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.”

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, “बिल्डिंग अचानक गिर गई. तीन शव मिले हैं और अस्पताल भेजे गए हैं. एनडीआरएफ और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद है. बचाव अभियान चलाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “7 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है. वे सभी बेहोश थे. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. लोग बता रहे हैं कि बिल्डिंग में 30-35 परिवार रह रहे थे”.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!