दर्दनाक : तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, इतने लोगों की हो गई मौत

Building collapse in Delhi (1)
The Hindi Post

दर्दनाक : तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, इतने लोगों की हो गई मौत…..

 

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को एक इमारत अचानक ढह गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. वही तीन लोग घायल हो गए है.

दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:14 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया.

बचाव दल ने तीन घायल लोगों को मलबे से निकालकर तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया जबकि तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मजदूर जाहिर, गुलसागर, और तौफीक को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को सद्भावना पार्क में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. दमकलकर्मियों को दोपहर 12:14 बजे सूचना मिली और उन्होंने मलबे से घायलों को बचाया.

प्रशासन और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को घटना की जानकारी दे दी गई है. बचाव कार्य अभी भी जारी है. पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह का हादसा हुआ है. इससे पहले भी दिल्ली में कई हादसे देखने को मिल चुके हैं.

इससे पहले, 12 जुलाई को दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि आठ लोगों को बचाया गया था.

वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता मजदूर कॉलोनी की ईदगाह रोड पर सुबह करीब पौने 7 बजे चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी.

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई थी. उन्होंने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला था लेकिन उनमें से दो की जान चली गई थी.

इसके अलावा, 19 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोगों को बचा लिया गया था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!