“घर पर बोला कि मछली पकड़ने जा रहे हैं….”, सिडनी गोलीबारी में हमलावरों की हुई पहचान, इस देश से निकला दोनों का संबंध….

Sydney Attackers (1) (1)

साजिद और नवीद के रूप में हमलावरों की पहचान हुई है (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

“घर पर बोला कि मछली पकड़ने जा रहे हैं….”, सिडनी गोलीबारी में हमलावरों की हुई पहचान, इस देश से निकला दोनों का संबंध….

 

सिडनी | सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में 15 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है. इस हमले को कथित तौर पर दो हमलावरों ने अंजाम दिया है. दोनों की पहचान हो गई है. वे पाकिस्तानी (लाहौर) मूल के हैं. हमलावर पिता-पुत्र है. पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लेनियन ने बताया कि 50 वर्षीय साजिद अकरम पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया. उसका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों ने बोंडी बीच पर हमला किया था.

पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र ने रविवार शाम ‘चानुकाह बाई द सी’ कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की. उस समय यहूदी पर्व मनाया जा रहा था.

इस हमले में 16 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में हमलावर साजिद अकरम भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में 10 साल की बच्ची और 87 वर्ष की उम्र के एक बुजुर्ग भी शामिल है.

जांच में पता चला है कि आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले साजिद और नवीद ने परिवार को बताया था कि वे दक्षिण तट पर मछली पकड़ने जा रहे हैं. लेकिन इसके बजाय उन्होंने इस हमले को अंजाम दे दिया. इसे पिछले 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी बताया जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि नवीद अकरम ऑस्ट्रेलिया में ही पैदा हुआ था. उसके पिता साजिद वर्ष 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आए थे. बाद में 2001 में उनका वीजा पार्टनर वीजा में बदल दिया गया था और फिर उसे रेजिडेंट रिटर्न वीजा में परिवर्तित कर दिया गया था. यह जानकारी गृह मंत्रालय के मंत्री टोनी बर्क ने दी.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!