पटरी पर फंसी बोलेरो ट्रेन से टकराई, आगे जो हुआ वो………, VIDEO
Photo: IANS
नालंदा | बिहार के नालंदा जिले के बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड पर शुक्रवार की देर शाम एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर बोलेरो गाड़ी पटरी पर फंस गई. हालांकि उसके ट्रेन से टकराने से पहले ही कार (बोलेरो) सवार लोग (कार से) बाहर निकल गए थे.
बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के पास अवैध रूप से बनाई गई क्रॉसिंग पर एक बोलेरो वाहन पटरी पर फंस गया. उसी समय दानापुर से राजगीर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई.
बोलेरो में सवार यात्री किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया और कुछ दूर तक घिसटने के बाद ट्रैक पर फंस गया.
इस घटना के कारण मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. हालांकि बोलेरो में सवार सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह अवैध क्रॉसिंग स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है और इसका उपयोग लगातार होता रहा है जिससे यात्रियों के जीवन को खतरा है.
पटरी पर फंसी बोलेरो से टकराई ट्रेन, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
नालंदा के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से बचा, रेलवे क्रॉसिंग पर फंस गई बोलेरो, तभी वहां पैसेंजर ट्रेन पहुंच गई और कार से टकरा गई. हादसे से ठीक पहले बोलेरो सवार यात्रियों ने कूदकर बचाई जान#nalanda… pic.twitter.com/8aiOtsginh
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) March 1, 2025
रेलवे ने कई बार लंगड़ी विगहा गांव के पास बनी इस अवैध क्रॉसिंग को बंद करने के प्रयास किए हैं. अधिकारियों ने क्रॉसिंग के नजदीक बने अवैध मार्ग को कई बार काटा लेकिन स्थानीय लोग आवाजाही बनाए रखते हैं. इस जगह पर पहले भी छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं. बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं.
बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया, “अवैध रूप से ट्रैक पार करने के दौरान पटरी पर बोलेरो फंस गई है. मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं. जीआरपी और आरपीएफ वाले भी घटनास्थल पर हैं. वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित है.”
IANS
