74 साल के हुए सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- “आपके नेतृत्व…”

Narendra Modi and Nitish Kumar (2)

फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बिहार समेत पूरे देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे.”

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है. आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं. मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!