घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मरने वालों में 2 साल की मासूम भी, नजारा देख दंग रह गई पुलिस, शक है….

Crime (1)

सांकेतिक तस्वीर : फोटो क्रेडिट: (आईएएनएस/IANS)

The Hindi Post

घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मरने वालों में 2 साल की मासूम भी, नजारा देख दंग रह गई पुलिस, शक है….

 

 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने दिल्‍ली के बुराड़ी कांड की खौफनाक याद दिला दी, जिसमें एक ही घर से 11 शव बरामद किए गए थे. अब हैदराबाद में एक ही घर में एक के बाद एक 5 शव मिले हैं. इस घटना के सामने आने से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम भी भौंचक्‍की रह गई. फिलहाल सभी शवों को कब्‍जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए. यह घटना मक्था, महबूबपेट मक्टा इलाके की है. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान एक दंपति, उनकी बेटी, दामाद और पोती के रूप में हुई है. मियापुर पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली कि मक्था, महबूबपेट इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए हैं. मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी, उनकी बेटी, दामाद और पोती शामिल हैं. मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, अब तक मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है. फिलहाल एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला रहस्य बना हुआ है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!