पेशावर: मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट, 32 की मौत, 147 घायल

Blast In Peshawar (1)
The Hindi Post

पेशावर | पाकिस्तान के पेशावर शहर की एक मस्जिद में भीषण विस्फोट हुआ हैं. पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक, इस विस्फोट में 32 लोगों की जान चली गई हैं और 147 लोग घायल हुए हैं.

जियो न्यूज ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि आत्मघाती हमलावर नमाज पढ़ने के दौरान अग्रिम पंक्ति में मौजूद था. उसने खुद को उड़ा लिया.

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह ब्लास्ट दोपहर करीब 1.40 बजे हुआ. ब्लास्ट ऐसे समय पर किया गया जब पुलिस लाइन इलाके (पेशावर) में स्थित मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे.

लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरसी) के एक प्रवक्ता के अनुसार, 70 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और केवल एंबुलेंस को ही प्रवेश करने दिया जा रहा है.

इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाके से मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया हैं और इसके नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!