गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा को कोर्ट ने दी फांसी की सजा
गोरखनाथ मंदिर (गोरखपुर) में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले शख्स – अहमद मुर्तजा अब्बासी को NIA-ATS (लखनऊ) कोर्ट ने दोषी ठहराया हैं. उसको अदालत ने मौत की सजा सुनाई हैं. अब्बासी को एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण पांडेय ने यह सजा सुनाई हैं.
सोमवार को सुनवाई के लिए मुर्तजा अब्बास को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ में NIA/ATS की अदालत में लाया गया. अब्बासी ने अप्रैल 2022 में गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था. उसने धारदार हथियार से सुरक्षाकर्मियों (पीएसी के सिपाहियों) पर हमला कर दिया था. उसने सुरक्षाकर्मियों से राइफल छीनने की भी कोशिश की थी. उस पर UAPA के तहत मामला दर्ज हुआ था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
