शादी में मिले होम थिएटर म्यूजिक सिस्टम को चालू करते ही उसमें हुआ जोरदार धमाका, दो सगे भाइयों की मौत

Home Theatre Music System Depositphotos_124316534_S (2) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां म्यूजिक सिस्टम में ब्लास्ट हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतक सगे भाई थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों युवकों में से एक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी में तोहफे के रूप में म्यूजिक सिस्टम मिला था. इसी म्यूजिक सिस्टम में ब्लास्ट हो गया.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया हैं कि यह घटना सोमवार को रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव में हुई. म्यूजिक सिस्टम में विस्फोट का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है.

रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से आगे कहा गया है कि जिस कमरे में म्यूजिक सिस्टम रखा गया था, उसकी दीवारें और छत ढह गई.

यह घटना राज्य के कबीरधाम जिले में हुई हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं.

जिस जगह यह घटना घटी हैं वो राजधानी रायपुर से लगभग 200 किमी दूर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर माओवाद प्रभावित क्षेत्र में आता हैं.

कबीरधाम की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने पीटीआई को बताया कि सोमवार को हेमेंद्र मेरावी (इस युवक की 1 अप्रैल को शादी हुई थी) और उसके परिवार के अन्य सदस्य शादी में मिले तोहफों को खोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि जैसे ही हेमेंद्र ने होम थिएटर सिस्टम चालू किया उसमे एक बड़ा विस्फोट हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस घटना में हेमेंद्र का भाई राजकुमार घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. चार अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. अभी विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है.

रेंगाखार थाने के एसएचओ दुर्गेश रावटे ने पीटीआई को बताया कि कमरे के निरीक्षण के दौरान कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला जिससे विस्फोट हो सकता था. पुलिस की जांच जारी हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!