होम थिएटर में ब्लास्ट की गुत्थी सुलझी, जोरदार धमाके में चली गई थी दो सगे भाइयों की जान

Courier Parcel delivery-man-smiling-holding-cardboard-box-min (1)

सांकेतिक फोटो | फ्रीपिक (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां होम थिएटर में ब्लास्ट हो जाने से दो युवकों – हेमेंद्र और राजकुमार की मौत हो गई. मृतक सगे भाई थे. यह घटना सोमवार को हुई.

इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. हैरानी इस बात की थी कि होम थिएटर में कैसे ब्लास्ट हो सकता हैं. और ब्लास्ट हुआ भी इतना जोरदार की दो लोगों की जान चली गई.

पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की तो मामला कुछ और ही निकला. पुलिस ने इस केस को वर्कआउट कर दिया हैं.

एनडीटीवी (.इन) में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी किसी और से होने पर नाराज होकर होम थिएटर में विस्फोटक लगा दिया. शख्स ने इस होम थिएटर को अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके पति को शादी के तोहफे के तौर पर भेंट कर दिया.

महिला के पति ने जैसे ही होम थिएटर को चालू किया (बिजली सप्लाई दी) तो उसमें तेज धमाका हो गया. इस धमाके में महिला के पति और उसके भाई की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की शादी 30 मार्च को हुई थी और विस्फोट की यह घटना 03 अप्रैल को हुई.

पुलिस ने इस घटना की पड़ताल के दौरान, फॉरेंसिक विभाग की मदद भी ली. जांच में पता चला कि होम थिएटर में विस्फोटक लगा था. पुलिस ने यह भी पता लगाया कि होम थिएटर शादी में किसने गिफ्ट किया था. जांच के दौरान, पता चला कि लड़की के एक्स-बॉयफ्रेंड ने यह होम थिएटर तोहफे में दिया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम सरजू हैं. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी ने विस्फोटक कहा से हासिल किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क A


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!