भाजपा सांसद को फोन पर मिली धमकी, कॉलर ने कहा – “10 लाख दो नहीं तो बेटे को….”
भाजपा सांसद रमेश चंद बिंद (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोक सभा सांसद रमेश चंद बिंद को फोन पर अपहरण की धमकी देने और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिंद से 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई है.
सांसद की तरफ से दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में मंगलवार को शिकायत दी गई. इसके बाद FIR दर्ज कर ली गई.
रमेश चंद बिंद को फोन करके रंगदारी मांगी गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 अगस्त को रात 9 बजे सांसद से रंगदारी मांगी गई.
फोन पर कहा गया कि 10 लाख रूपए दो नहीं तो तुम्हारे बेटे को किडनैप कर लेंगे. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
बता दे कि रमेश चंद बिंद यूपी के भदोही लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं. इन दिनों संसद सत्र में भाग लेने के लिए राजधानी में है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
