बिना नाम लिए राहुल पर हमला, अमित शाह बोले – 13 बार एक नेता को लॉन्च किया गया

Amit Shah (1)

फोटो वाया आईएएनएस

The Hindi Post

मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर केंद्र के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा हुई. यह चर्चा का दूसरा दिन था.

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नाम लिए बिना राहुल गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि एक सदस्य को 13 बार राजनीति में लॉन्च किया गया लेकिन वह 13 बार फेल हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी एक लॉन्चिंग सदन में भी हो चुकी है.

इसके बाद गृह मंत्री ने कहा कि वह (राहुल) एक बार बुंदेलखंड की रहने वाली गरीब महिला कलावती के घर भोजन करने गए. इसके बाद सदन में गरीबी का दारुण वर्णन किया. इसके बाद उनकी सरकार आई, लेकिन मैं पूछता हूं कि उनकी सरकार ने उस गरीब महिला कलावती के लिए क्या किया?

अमित शाह ने कहा कि उस गरीब कलावती को घर, बिजली, गैस, अनाज आदि देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. उन्होंने कहा कि आप जिस कलावती के घर भोजन के लिए, उनको भी मोदी जी पर भरोसा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!