बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे पर जमीन हड़पने का मामला दर्ज

FIR

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

गोंडा शहर के कोतवाली थाने में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित सिंह व आठ अन्य के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया है.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दक्षिणायनी इंटरप्राइजेज के मालिक सुमित सिंह ने कथित तौर पर सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की और गोंडा नगरपालिका बोर्ड से संबंधित नजूल भूमि खरीदी.

तीन एकड़ की यह जमीन गोंडा जिलाधिकारी के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है. गोंडा नगर पालिका बोर्ड के नजूल इंस्पेक्टर की शिकायत पर जालसाजी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पिछले महीने जिला प्रशासन ने इस जमीन पर बुलडोजर चलाकर बनाई गई चारदीवारी को गिरा दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!