गर्लफ्रेंड की मां के डर से युवक ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, हुई मौत

Dead-Body-Depositphotos_120369064_s-2019-1

प्रतीकात्मक इमेज (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

चेन्नई | तमिलनाडु में एक ह्रदय विदारक घटना घटी है. एक 18 वर्षीय छात्र अपनी गर्लफ्रेंड की मां के द्वारा पकड़े जाने के डर से अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर कूद गया. यह घटना सलेम के पास चिन्ना कोलपट्टी में हुई. इस घटना में लड़के की जान चली गई है. पुलिस ने यह जानकरी दी.

पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय संजय, चिन्ना कोलापट्टी के सेंट्रल लॉ कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रहा था.

पुलिस ने कहा कि संजय एक लड़की से प्यार करता था, जो उसके कॉलेज में ही पढ़ती थी.

कन्नाकुरिची पुलिस ने कहा कि संजय शनिवार सुबह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके अपार्टमेंट गया था. दीवार फांद कर वह छत तक पहुंचा था.

पुलिस के मुताबिक, संजय और उसकी फ्रेंड आपस में बातें कर रहे थे. इस बीच अचानक लड़की की मां भी छत पर आ गई. पकड़े जाने से बचने के लिए संजय ने अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी.

उसका सिर फर्श पर लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सलेम सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!