भाजपा नेता को पत्नी ने महिला मित्र के साथ पकड़ा, ससुरालियों ने की धुनाई, वीडियो वायरल

Mohit Sonkar (1)
The Hindi Post

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता को उनकी पत्नी ने किसी अन्य महिला के साथ देख लिया। भाजपा नेता मोहित सोनकर उस समय कार में अपनी महिला मित्र के साथ बैठे थे।

मोहित सोनकर भाजपा में कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री है। उनको उनकी पत्नी, सास और अन्य ससुराल वालों ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा।

साथ ही, महिला मित्र को उनके कारोबारी पति और भाजपा नेता की पत्नी ने भी पीटा।

सोनकर की पत्नी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जूही थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

भाजपा नेता की पत्नी और महिला के कारोबारी पति ने जूही थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एसीपी बाबूपुरवा, आलोक सिंह ने कहा कि मामले में उचित जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

By IANS

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!