महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश

First Information Report FIR (1) (1)
The Hindi Post

महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश

 

सागर | मध्य प्रदेश के सागर जिले में महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा नेता और उनके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) की महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव और उनके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. घटना बीती रात करीब 1 बजे की है. आरोप है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौजूद भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके गुप्त अंगों को छूने की कोशिश की. जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से उन्हें गोली मारने की धमकी दी.

घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश है. सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर बैठे है जिसके चलते बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. अस्पताल में मरीजों और परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डॉक्टरों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

By IANS

 

Disclaimer: This story/content has not been written or edited by thehindipost.in. The website bears no responsibility for the facts, data, or opinions expressed herein. News agency IANS is the actual owner/creator of this news.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!