अजीबोगरीब चोरी ! छतों से महिलाओं के इनरवियर चुराता था शख्स फिर उनके साथ करता था यह काम, पुलिस….

Clothes drying in open under sun Gemini_Generated_Image_nux9n6nux9n6nux9 (1)
The Hindi Post

अजीबोगरीब चोरी ! छतों से महिलाओं के इनरवियर चुराता था शख्स फिर उनके साथ करता था यह काम, पुलिस….

 

बेंगलुरु | महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने और उन्हें पहनकर वीडियो बनाने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी केरल राज्य का रहने वाला है.

आरोपी की पहचान अमूल के रूप में हुई है जो बेंगलुरु के हेब्बागोडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रह रहा था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में युवक की गतिविधियां दर्ज होने के बाद उसे पकड़ा गया. फुटेज में वह आवासीय गलियों में संदिग्ध रूप से घूमता नजर आ रहा था.

पुलिस के मुताबिक, अमूल उन घरों को निशाना बनाता था जहां कपड़े खुले में सुखाए जाते थे. वह महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराकर फरार हो जाता था.

पुलिस ने आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए महिलाओं के अंतर्वस्त्र बरामद किए है. आरोपी ने बताया कि उसने इन्हें विभिन्न घरों से चुराकर छिपा रखा था. इसके बाद उसके मोबाइल फोन की डिजिटल फॉरेंसिक जांच में कई ऐसे वीडियो मिले जिनमें वह चोरी किए गए अंतर्वस्त्र पहनकर खुद का वीडियो बनाता हुआ दिखा.

महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी के आरोप में गिरफ्तार शख्स / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

पुलिस के अनुसार, अमूल ने पूछताछ में बताया कि महिलाओं के कपड़े पहनकर उसे “नशे जैसा एहसास” होता था.

हेब्बागोडी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 303(2) (चोरी), 329(4) (गृह-अतिक्रमण) और 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने या उसकी निजता का अतिक्रमण करने वाले शब्द, ध्वनि, संकेत या वस्तु का प्रदर्शन) के तहत स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है.

मार्च 2025 में तुमकुरु पुलिस ने 25 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को छात्राओं के अंतर्वस्त्र चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पीड़िताओं द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज न कराने के कारण उसे चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया गया था.

जांच में सामने आया था कि वह पोर्नोग्राफिक वीडियो देखने का आदी था. उसके माता-पिता शिक्षक हैं और उसका बड़ा भाई भी सॉफ्टवेयर पेशेवर है.

एक अन्य घटना में, हेब्बागोडी पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को महिलाओं के अंतर्वस्त्र पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने, अश्लील हरकतें करने और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह घटना 19 जनवरी की है.

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!