महिला यात्री का आरोप: “बाइक टैक्सी ड्राइवर ने चलती बाइक पर मेरे पैरों पर फेरा हाथ”, पुलिस ने किया केस दर्ज

Depress woman rear-view-sad-woman-window (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फ्रीपिक)

The Hindi Post

हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बाइक टैक्सी चालक ने चलती बाइक पर महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ की.

महिला द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, बाइक टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. महिला ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर ने अपने हाथ उनके पैरों पर फेरे और उनकी स्कर्ट उठाने की कोशिश की. इस पर महिला ने विरोध जताया.

महिला द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, उन्होंने मणिकोंडा से बंजारा हिल्स जाने के लिए ओला बाइक टैक्सी बुक की थी. महिला के विरोध जताने पर बाइक टैक्सी चालक बीच रास्ते में ही राइड खत्म करके मौके से भाग निकला.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

एस राजशेखर रेड्डी, एसएचओ जुबली हिल्स ने मीडिया को बताया, “महिला की ओर से कल एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बाइक टैक्सी ड्राइवर की जानकारी के लिए संबंधित टैक्सी कंपनी को मेल भेजा गया है. आगे की जांच चल रही है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!