शादी समारोह में मारपीट, ससुराल की जगह दुल्हन पहुंच गई अस्पताल

Bride Wedding mehendi-4004297_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

नवादा | बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में रविवार की रात शादी समारोह में हुई मारपीट की घटना में जिस दुल्हन को विवाह के बाद अपने ससुराल जाना चाहिए था, वह जख्मी होकर अस्पताल पहुंच गई।

इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पचम्बा गांव में एक घर में लड़की की शादी की तैयारियां की जा रही थीं। बारात अभी पहुंचने ही वाली थी कि गांव के ही कुछ लोग घर के सामने डीजे बजाने लगे और 10 हजार रुपए की मांग करने लगे।

लड़की पक्ष वालों का कहना है कि हमें डीजे की जरूरत ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आरोप है कि लड़की के घर में तोड़फोड़ की गई तथा डीजे वालों ने लाठियों से लड़की पक्ष वालों पर हमला बोल दिया।

इस घटना में दुल्हन समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस बीच, शादी भी रद्द करनी पड़ी।

सिरदला के थाना प्रभारी आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!