शादी के 9 दिन बाद दुल्हन ने कर दिया यह “कांड”, इस मामले की हो रही खूब चर्चा

Bride Depositphotos_855989572_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

शादी के 9 दिन बाद दुल्हन ने कर दिया यह “कांड”, इस मामले की हो रही खूब चर्चा

 

मुंगेर | प्रेम प्रसंग की एक घटना बिहार में चर्चा का विषय बन गई है. मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के महज नौ दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से फरार हो गई. आरोप है कि दुल्हन अपने साथ घर के गहने और नकद रुपए भी ले गई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुल्हन को धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया है.

यह पूरा मामला मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवती की शादी एक दिसंबर को तारापुर थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी. दो दिसंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची. शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा लेकिन 10 दिसंबर की शाम दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई.

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन जब उसका पता नहीं चल सका तब इसकी सूचना ससुराल पक्ष ने मायके वालों को दी जिसके बाद दोनों पक्षों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दुल्हन अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी नकदी भी ले गई है.

दुल्हन की मां ने तारापुर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि धनबाद निवासी एक युवक जो पहले पड़ोसी था और घर में आना-जाना रखता था, वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है.

इस घटना को लेकर अब तरह-तरह की चर्चा हो रही है. बताया गया कि दुल्हन की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और शादी उसकी सहमति से हुई थी. तारापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुल्हन को धनबाद से बरामद कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!