डीजल भरे टैंकर से भिड़ा ट्रक, चालक समेत दो घायल, दर्द से तड़पता रहा केबिन में फंसा खलासी लेकिन मदद के बजाय……,VIDEO

Truck Tanker Accident ChatGPT Image Dec 14, 2025, 01_28_00 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

डीजल भरे टैंकर से भिड़ा ट्रक, चालक समेत दो घायल, दर्द से तड़पता रहा केबिन में फंसा खलासी लेकिन मदद के बजाय……,VIDEO

 

थरियांव में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाने के सामने शनिवार शाम डीजल टैंकर में पीछे से आया ट्रक भिड़ गया. ट्रक का चालक व खलासी घायल हो गए. करीब एक घंटे तक केबिन में फंस तड़पता रहे खलासी की हालत ज्यादा गंभीर है. हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर डीजल हाईवे पर बह गया. ऐसे में तेल भरने को लेकर राहगीरों और ग्रामीणों की होड़ लग गई. दोनों तरफ हाईवे पर पांच किमी तक करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फायर ब्रिगेड से टैंकर में फागिंग करा उसे एक किनारे कराया.

कबरपुर कानपुर देहात निवासी चालक ट्रक चालक 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र लीलाधर खलासी अजय निवासी कुछेछा हमीरपुर के साथ अकबरपुर स्थित जिओ प्लांट से डीजल भरकर सोनभद्र के रहपटगंज जा रहा था.


टैंकर में 29 हजार लीटर डीजल भरा था. थरियांव थाने के सामने कुछ सवारियां खड़ी थीं. इन्हें बैठाने को चालक ने टैंकर रोक दिया. तभी पीछे से सेम (बीन्स) लादकर जा रहा ट्रक टैंकर के पीछे से जा भिड़ा. ट्रक चालक अमजद निवासी मेवात हरियाणा और उसका खलासी मोहम्मद अकरम घायल हो गए. चालक को तो तुरंत बाहर निकाल लिया गया. लेकिन खलासी केबिन में ही फंस गया.

पुलिस ने कटर के माध्यम से एक घंटे की मशक्कत के बाद खलासी को बाहर निकाला. दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया.

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. यातायात बहाल करा दिया गया था. डीजल भरने के लिये शुरु हो गई मारामारी: टैंकर के क्षतिग्रस्त होने से तेल हाईवे पर बहने लगा. करीब पांच हजार लीटर डीजल बह गया. डीजल बहता देख ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई. घरों, दुकानों से बाल्टी, बोतल आदि लेकर लोग डीजल भरने के लिये मारामारी शुरु कर दी. हादसे में घायल को बचाने के बजाय लोग हाईवे के किनारे जमा हो रहे डीजल और टैंकर से बहने के दौरान बाल्टियों, बोतलों में भरने लगे. सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर रोड पर बह रहे डीजल पर फागिंग करवा कर बड़ा हादसा रोका गया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!