जिंदा मगरमच्छ को कंधे पर लादकर थाने पहुंचा शख्स, देखते ही पुलिस के उड़े होश, फिर…., देखें VIDEO

MAN WITH CROCODILE

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

जिंदा मगरमच्छ को कंधे पर लादकर थाने पहुंचा शख्स, देखते ही पुलिस के उड़े होश, फिर…., देखें VIDEO

 

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक विशालकाय मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादकर सीधे थाने पहुंच गया. पुलिस थाने में मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए. पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर कोसी नदी में सुरक्षित छोड़ दिया.

धान के खेत में मिला था मगरमच्छ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर (वार्ड-14) की है. शुक्रवार को एक धान के खेत में अचानक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई थी. शुरुआती डर के बाद स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सी से सुरक्षित बांधा और एक युवक उसे कंधे पर उठाकर भीमनगर थाने ले आया. इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कोसी नदी में छोड़ा

वन विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया. जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद लगभग 5 फीट लंबे इस मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास कोसी नदी में छोड़ दिया गया.

वन अधिकारियों के अनुसार, बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने से जलीय जीव अक्सर रिहायशी इलाकों और खेतों में भटक आते हैं. विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में वन्यजीवों को स्वयं पकड़ने का जोखिम उठाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें. राहत की बात यह रही कि इस घटना में न तो किसी ग्रामीण को चोट आई और न ही मगरमच्छ को कोई नुकसान पंहुचा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!