बच्चे का सिर कटा शव बरामद, सहम गए लोग, सीसीटीवी में…..
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
बच्चे का सिर कटा शव बरामद, सहम गए लोग, सीसीटीवी में…..
पटना | बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र में एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है. शव को देखने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेज धार हथियार से हत्या कर शव को फेंक दिया गया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पटना के नदी इलाके के कच्ची दरगाह के पास से बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.
पटना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि कच्ची दरगाह व्यस्तम इलाका है. यहां पर दो से तीन महीने के बच्चे का शव बरामद हुआ है. धड़ से सिर अलग किया हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस मामले को लेकर नदी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई है. प्रयास है कि हाल में गायब हुए बच्चों के अभिभावकों को भी इसकी सूचना दी जाए ताकि वे शव को आकर देख ले.
उन्होंने बताया कि फतुहा अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक -एक के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है.
इधर, इलाके के लोग नरबलि की आशंका से सहमे हुए हैं. जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है, पुलिस उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है.
