लॉरेंस बिश्नोई का खास साथी अमेरिका में धरा गया, क्या जानकारी आई सामने ?

Harry Boxer detained in US
The Hindi Post

लॉरेंस बिश्नोई का खास साथी अमेरिका में धरा गया, क्या जानकारी आई सामने ?

 

भारतीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के अहम सहयोगी और वांटेड गैंगस्टर हरि चंद जाट उर्फ ‘हैरी बॉक्सर’ को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. विदेश में बैठकर बिश्नोई गिरोह का रंगदारी नेटवर्क संभालने वाले बॉक्सर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

राजस्थान के नारायणपुर का निवासी हरि चंद कभी जयपुर में बॉक्सिंग कोच था. अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद वह 2022 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अमेरिका फरार हो गया था. बॉक्सर ने मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई फायरिंग की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली थी और कई बॉलीवुड हस्तियों को ऑडियो क्लिप्स के जरिए धमकियां दी थीं.

भारत के कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले और रंगदारी के संगीन मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियां अब अमेरिकी अधिकारियों के समन्वय से उसे भारत लाने की तैयारी में हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!