कोविड-19 से संक्रमित हुए भुवन बाम

Bhuvan Bam

भुवन बाम (फाइल फोटो/फेसबुक)

The Hindi Post

मुंबई | यूट्यूब सेंशेन भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भुवन ने लिखा, “बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही। टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं।”

उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की।

भुवन ने लिखा, “इस वायरस को हल्के में मत लेना, मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज करते रहो और सामाजिक दूरी का पालन करो।”

इस 26 वर्षीय यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल ‘बीबी की वाइंस’ से प्रसिद्धि हासिल की थी। वाइंस बनाने के अलावा वह गाना भी गाते हैं। ‘हीर-रांझा’, ‘सफर’ और ‘बस में’- ये उनके कुछ ट्रैक हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!