भारत आने के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की ओर से रखी गई यह शर्त, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है निमंत्रण

Tarique Rahman 2 IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

भारत आने के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की ओर से रखी गई यह शर्त, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है निमंत्रण

 

बांग्लादेश की सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर निर्भर करेगी. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने कहा कि इस उच्च-स्तरीय यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण अनिवार्य है.

बांग्लादेश ने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का हवाला देते हुए भारत से शेख हसीना सहित अन्य वांछितों को शीघ्र सौंपने का अनुरोध किया है. इसमें राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी हत्याकांड के वे दो आरोपी भी शामिल हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया था.

इसके साथ ही, ढाका ने नई दिल्ली में 5 अगस्त को हुई शेख हसीना की प्रेस वार्ता पर कड़ा ऐतराज जताया है. बांग्लादेश का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद ऐसी खुली गतिविधियों से कूटनीतिक माहौल प्रभावित हुआ है. प्रत्यर्पण के मुद्दे पर भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि शेख हसीना की निजी प्रेस वार्ता से उसका कोई सरोकार नहीं है और प्रत्यर्पण अनुरोध फिलहाल कानूनी जांच के दायरे में है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक के मौजूदा अध्यक्ष के नाते तारिक रहमान को 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!