अपने आवास में नौसेना के नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे मृत मिले, मचा हड़कंप, क्या कहा पुलिस और नेवी ने ?

dead ians (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

अपने आवास में नौसेना के नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे मृत मिले, मचा हड़कंप, क्या कहा पुलिस और नेवी ने ?

 

मुंबई | दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे अपने आधिकारिक आवास में मृत मिले. पुलिस ने यह जानकारी दी.

यह घटना 15 अगस्त को सामने आई. पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाविक ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों, जिनकी उम्र दो महीने और तीन वर्ष बताई गई है, की मौत जहर से होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, मौतों की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं.

पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इस मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य पहलुओं से मौत के कारणों तथा घटनाक्रम की पुष्टि होने की उम्मीद है.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनीष कलवानिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में संकेत मिले हैं कि नाविक की मौत फांसी लगाने से हुई जबकि उनकी पत्नी और बच्चों की मौत का कारण विषाक्तता प्रतीत होता है. भारतीय नौसेना ने भी घटना की पुष्टि की है और कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग दे रही है.

नौसेना ने एक बयान में कहा, “कोलाबा के नेवी नगर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 15 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव उनके आवास पर mile. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और भारतीय नौसेना हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है.”

इस घटना के बाद पुलिस और नौसेना दोनों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारी मौतों से पहले की परिस्थितियों और अन्य संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं. अब तक उपलब्ध जानकारी में मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम के माध्यम से मौतों के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!