बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ‘पठान’ पर यूं निकाला गुस्सा, वीडियो आया सामने, फिल्म डायरेक्टर ने कहा – ‘यह गुंडागर्दी है’

Pathan 2
The Hindi Post

जब से शाहरुख खान और दीपिका पदुकोण की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ है तब से बवाल हो रहा. इस फिल्म को लेकर कई हिन्दू संगठनों ने आपत्ति भी जताई है.

इस फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होना है. लेकिन फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा.

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें गुजरात बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म के पोस्टर फाड़ते और हंगामा करते हुए नजर आ रहे है.

इस वीडियो को समाचार एजेंसी ANI ने शेयर किया है. इस वीडियो पर फिल्म रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी रियेक्ट किया है.

उन्होंने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘यह “विरोध” नहीं है ‘इसे गुंडागर्दी कहते हैं!’

बता दे, ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!