“पहले बैड टच किया और की KISS करने की कोशिश, फिर मुंह में…..”, मिठाई की दुकान पर बच्ची के साथ घिनौनी हरकत CCTV में कैद
बच्ची को बैड टच करते सीसीटीवी में कैद हुआ शख्स /(फोटो क्रेडिट: सोश मीडिया)
“पहले बैड टच किया और की KISS करने की कोशिश, फिर मुंह में…..”, मिठाई की दुकान पर बच्ची के साथ घिनौनी हरकत CCTV में कैद
पश्चिम बंगाल के हुगली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सर्क्युलेट हो रहा है. वायरल फुटेज में एक व्यक्ति सरेआम बच्ची को गलत तरीके से छूने और चूमने की कोशिश करता दिख रहा है. यह वीडियो एक मिठाई की दुकान का है जहां बच्ची अपनी दादी के साथ आई थी.
इसी दौरान वहां अधेड़ उम्र का एक शख्स आता है और बच्ची को परेशान करने लगता है. यह शख्स पहले बच्ची के सिर पर हाथ फेरता है और फिर उसके गाल को छूता है. इस दौरान उसकी दादी को जरा भी भनक नहीं लगती.
इसके बाद वह बच्ची के गाल पर किस करने के लिए झुकता है. वीडियो में वह एक बार फिर उसके गाल पर किस करने की कोशिश करता है लेकिन बच्ची पीछे हट जाती है. दुकान में कई अन्य लोग भी आते-जाते दिखते हैं लेकिन कोई कुछ समझ नहीं पाता. इसके बाद यह व्यक्ति बच्ची के कंधे पर हाथ रखता है और फिर अपनी उंगली उसके मुंह में डाल देता है जबकि ठीक बगल में बच्ची की दादी खड़ी होती हैं पर वो कुछ भी भांप नहीं पाती.
इसके बाद व्यक्ति बच्ची के कंधे पर हाथ रखते हुए दुकान से बाहर निकल जाता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
Hindi Post Web Desk
