गजब ! नन्हे सूअर ने तीन चीतों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा, VIDEO कर देगा हैरान….
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
गजब ! नन्हे सूअर ने तीन चीतों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा, VIDEO कर देगा हैरान….
आमतौर पर जंगली सूअर, खासकर उनके बच्चे जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों का आसान निशाना बन जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. इस वीडियो में एक अकेले नन्हे सूअर ने तीन चीतों को ऐसा सबक सिखाया कि देखने वाले भौचक्के रह गए. यह वीडियो जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे एक पर्यटक ने रिकॉर्ड किया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन चीते एक नन्हे सूअर को अकेला देखकर उसका शिकार करने की फिराक में आगे बढ़ते हैं. लेकिन अगले ही पल वीडियो में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है. बाजी एकदम से पलट जाती है. नन्हा सूअर अपनी जान बचाने के बजाय पूरे दमखम के साथ चीतों पर पलटवार करता है. इसके बाद उन्हें ऐसा दौड़ाता है कि पूछिए ही मत.
View this post on Instagram
इस दौरान नन्हे सूअर का साहस और चीतों की घबराहट साफ देखी जा सकती है. वीडियो में आप देखेंगे कि नन्हा सूअर लगातार तीनों चीतों को खदेड़ता रहता है, मानो वह कह रहा हो कि आज तो भैया मैं शिकार नहीं, बल्कि शिकारी हूं.
हालांकि, इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूअर बच पाया या नहीं, लेकिन जिस तरह से उसने तीन चीतों को अपनी जान बचाने के लिए भागने पर मजबूर किया, वह वाकई काबिले-तारीफ है.
यह अविश्वसनीय वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger ने शेयर किया है, जिसने कुछ ही घंटों में 3 लाख से अधिक व्यूज और 12 हजार से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए हैं. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कमाल की हैं.
एक यूजर ने कमेंट किया, चीतों के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है. दूसरे ने कहा, यह नन्हा सूअर तो ‘बॉस’ निकला.
