पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया बड़ा समझौता, एक पर हमला माना जाएगा दोनों…

pak saudi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब के दौरे पर क्राउन प्रिंस से मुलाकात हुई (Photo- X/@CMShehbaz)

The Hindi Post

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया बड़ा समझौता, एक पर हमला माना जाएगा दोनों…

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर हैं. वहां उनकी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों देशों ने महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत तय हुआ है कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा.

दोनों देशों ने रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया. बयान में कहा गया है कि इस समझौते का उद्देश्य द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है. इसमें यह भी कहा गया है कि किसी भी देश के खिलाफ आक्रामकता को दोनों के खिलाफ आक्रामकता माना जाएगा. इसके साथ ही इस समझौते के जरिए रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाया जाएगा.

आपको बता दें कि पाकिस्तान 1960 के दशक से सऊदी सैनिकों को प्रशिक्षण देता आ रहा है. दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भाग लेते हैं.

 

By Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!