शादीशुदा महिला के कमरे में बेड के अंदर छिपा था उसका प्रेमी फिर जो हुआ वो….

Ayodhya 12 (1)
The Hindi Post

शादीशुदा महिला के कमरे में बेड के अंदर छिपा था उसका प्रेमी फिर जो हुआ वो….

 

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों की मां आधी रात अपने प्रेमी के साथ घर में पकड़ी गई. महिला का पति दुबई में नौकरी करता है जबकि ससुर नागपुर गए हुए थे. घर में महिला अपनी सास और बच्चों के साथ थी. इसी दौरान रात में बहू के कमरे से खटर-पटर और फुसफुसाहट सुनाई देने पर सास को शक हुआ.

उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया. ग्रामीणों के पहुंचने पर जब कमरे की तलाशी ली गई तो बेड के अंदर महिला का 25 वर्षीय प्रेमी छिपा मिला. इससे महिला शर्मसार हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आधी रात के बाद युवक ने महिला के कमरे में प्रवेश किया था. इसके बाद महिला ने उसे बेड के बॉक्स में छुपा लिया था.

जब महिला के पति को इस सब के बार में बताया गया तो उसने वहीं से पत्नी को तलाक दे दिया और कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रह सकती है. इसके बाद गांव में सुबह पंचायत बैठी. पंचायत में निर्णय हुआ कि यदि दोनों साथ रहना चाहते हैं तो उनको शादी करनी होगी. महिला ने भी प्रेमी से विवाह करने और उसके साथ रहने की बात कही.

ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया युवक एक धार्मिक परिवार से है और उसके पिता पांच वक्त के नमाजी है. घटना के बाद से युवक के परिवार के लोग सदमे में है.

पूरा कलंदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी कमलेश साहनी ने मीडिया को बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था लेकिन दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए तैयार थे इसलिए अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. यदि तहरीर मिलती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!