हनुमानगढ़ी के नागा साधु को जिंदा जलाने की कोशिश, सोते समय ज्वलनशील पदार्थ फेंककर लगाई आग, सीसीटीवी……

hanuman ghadi (1)

मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल करते स्थानीय पुलिस अधिकारी / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

हनुमानगढ़ी के नागा साधु को जिंदा जलाने की कोशिश, सोते समय ज्वलनशील पदार्थ फेंककर लगाई आग, सीसीटीवी……

 

अयोध्या | उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमानगढ़ी से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां नागा साधु स्वामी महेश योगी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. स्वामी महेश योगी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात लगभग 2:45 बजे की है. उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आश्रम में बने उनके कमरे की पीछे की खिड़की काटी फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. उन्होंने कहा कि वह उस समय अपने कमरे में सो रहे थे. गर्मी महसूस होने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने तुरंत शोर मचाकर लोगों को बुलाया. लोगों की मदद से लगभग आधे घंटे की कोशिश के बाद पानी और बालू से आग बुझाई गई.

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि खिड़की तोड़कर जानबूझकर आग लगाई गई थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कौन लोग थे और हमले का उद्देश्य क्या था.

घटना के बाद हनुमानगढ़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है. स्वामी महेश योगी की सतर्कता और समय रहते मदद मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!