आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत की ऐतिहासिक जीत की तारीफ में बांधे पुल
𝙄𝙈𝘼𝙂𝙀 𝘾𝙍𝙀𝘿𝙄𝙏: 𝙏𝙒𝙄𝙏𝙏𝙀𝙍/𝙄𝘾𝘾
ब्रिस्बेन | गाबा में ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया में भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर प्रशंसा हो रही है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने गाबा में चौथे और अंतिम टेस्ट में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने जीत के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बड़ी सी एक तस्वीर छापी है, जिसमें सिराज अपने साथी और जीत के हीरो ऋषभ पंत को पीछे से गले लगा रहे हैं।
Good morning. Here's today's front page of the Herald https://t.co/eEH8m1plEu pic.twitter.com/ZDQdj0dld0
— The Sydney Morning Herald (@smh) January 19, 2021
अख्बार ने अपने पहले पन्ने पर सुर्खियों के साथ लिखा, “भारत ने एक युग के लिए सीरीज जीत ली है। ऋषभ पंत की एक धमाकेदार पारी ने भारत को कल गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर एक अप्रत्याशित सीरीज जीत दिलाई।”
द हेराल्ड सन ने दो तस्वीरों के साथ लिखा, “गाबा में भारत का चमत्कार।”
TODAY'S FRONT PAGE.
Read the digital edition, an exact copy of how the paper was printed in our app or online > https://t.co/qEcoijKR39
.
.
.#Melbourne #Victoria #FrontPage #newspaper #news pic.twitter.com/AtRw7VGS5y— Herald Sun (@theheraldsun) January 19, 2021
‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने कहा कि भारत ने गाबा का किला फतह करके चमत्कार कर दिया। अख्बार ने आगे लिखा, “स्टार खिलाड़ियों के बिना, संघर्ष करती और चोटिल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी मजबूत टीम का मानमर्दन किया।”
वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लिखा, “इंडियन समर। गाबा में जीत का सिलसिला टूटा। भारत ने विपरीत परिस्थितियों को धता बताते हुए गाबा में शानदार जीत दर्ज की।”
फॉक्सस्पोर्ट ने भारत की जीत को बयां करते हुए कहा, “भारत ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत ली है। टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे शानदार जीत में से एक।”
आईएएनएस
