इस दिग्गज क्रिकेटर को हुआ स्किन कैंसर…….
इस दिग्गज क्रिकेटर को हुआ स्किन कैंसर….. This legendary cricketer got skin cancer….
नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने स्किन कैंसर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है. दरअसल, क्लार्क को स्किन कैंसर (त्वचा कैंसर) का पता चला है. उन्होंने लोगों से इस बीमारी से सजग रहने की बात कही है.
माइकल क्लार्क ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही लोगों से कैंसर के प्रति जागरूक होने को कहा है.
क्लार्क ने लिखा, “स्किन कैंसर वास्तविक है! खासकर ऑस्ट्रेलिया में. आज मेरी नाक से एक और कैंसर वाली गांठ निकाली गई. यह एक फ्रेंडली रिमाइंडर है कि आप अपनी त्वचा की जांच कराते रहें. इलाज से बेहतर है बचाव, लेकिन मेरे मामले में नियमित जांच और शुरुआती पहचान ही सबसे अहम है. शुक्रगुजार हूं कि डॉ. बिश सोलिमान ने इसे समय रहते पकड़ लिया.”
माइकल क्लार्क ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है. इसमें उनकी नाक पर एक पट्टी बंधी हुई दिख रही है. यह इस बात का संकेत है कि उनकी छोटी सर्जरी हुई है.
View this post on Instagram
माइकल क्लार्क का स्किन कैंसर से सामना नया नहीं है. इसके बाद से वह लगातार रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे. उन्होंने अब तक कई ऑपरेशन कराए हैं. क्लार्क को चेहरे और माथे का स्किन कैंसर था. उन्होंने इसके कई ऑपरेशन कराए.
क्लार्क इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक भी करते रहे हैं. साल 2010 में वे कैंसर काउंसिल के एंबेसडर बने थे.
पूर्व कप्तान ने बताया कि स्किन कैंसर ज्यादा देर तक सूरज की रोशनी में रहने की वजह से होता है. टेस्ट मैचों के दौरान खिलाड़ियों को ज्यादा देर तक धूप में रहना पड़ता है. इससे स्किन पर सूरज की रोशनी का ज्यादा असर होता है. चेहरे को सूरज की रोशनी से बचाने की जरूरत है.
44 साल के माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2015 का वनडे विश्व कप क्लार्क की कप्तानी में जीता था. इसी साल क्लार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट में 28 शतक लगाते हुए 8,643 रन, 245 वनडे में 8 शतक और 58 अर्धशतक लगाते हुए 7,981 रन और 34 टी20 में 488 रन बनाए. टेस्ट में क्लार्क तिहरा शतक भी लगा चुके है.
