पृथ्वी शॉ पर ‘हमला’: भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल को पुलिस हिरासत में भेजा गया

Sapna Gill and Prithvi Shaw
The Hindi Post

मुंबई | क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने और उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भोजपुरी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी सपना गिल को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था. मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सपना को शुक्रवार को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

32 वर्षीय सपना गिल मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है. वो फिलहाल मुंबई में रहती हैं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. पिछले एक दशक में सपना गिल – रवि किशन, पवन सिंह, दिनेशलाल यादव और कई अन्य जैसे शीर्ष सितारों के साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!