अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ateek Ahmed And Ashraf (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मीडिया और पुलिस की उपस्थिति में गोली मार कर हत्या कर दी गई हैं. इस हत्याकांड के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सहित यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की हैं.

पत्रकारों से बात करते हुए, प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बन कर आए थे और उन्होंने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर गोलियां चलाई और उनको मौत के घाट उतार दिया.

इसके अलावा, इस घटना को लेकर 17 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!