बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान लोहे की छत से टकराया विमान, 7 लोगों की मौत…

plane crash in Mexico (1) (1)

इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान लोहे की छत से टकरा गया और आग लग गई / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान लोहे की छत से टकराया विमान, 7 लोगों की मौत…

 

मैक्सिको सिटी | मैक्सिको में बड़ी दुर्घटना घट गई है. यहां एक विमान क्रैश हो गया है. इस कारण सात लोगों की मौत हो गई है. यह आकड़ा और बढ़ सकता है.

यह हादसा सैन माटेओ अटेंको नगर पालिका क्षेत्र में हुआ है. स्थानीय अधिकारियों ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है.

राज्य के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज़ रोमेरो ने पत्रकारों को बताया कि विमान में कुल 10 लोग सवार थे. इनमें पायलट और सह-पायलट शामिल थे. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

हर्नांडेज़ के अनुसार, यह एक निजी जेट था जिसमें आठ यात्री और दो क्रू सदस्य सवार थे. हालांकि, हादसे के कई घंटे बाद तक केवल सात शव ही बरामद किए जा सके है.

उन्होंने बताया कि विमान ने एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश की थी लेकिन वह बिल्डिंग की छत से टकरा गया. टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव के कार्य में जुटी हुई हैं. एजेंसी ने लोगों से घटनास्थल के आसपास न जाने की अपील की है. यह जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के हवाले से दी गई है.

मैक्सिको के बुनियादी ढांचा, संचार और परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:31 बजे हुआ.

सैन माटेओ अटेंको की मेयर एना म्यूनिज़ नेयरा भी घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने लोगों से कहा कि वह घटनास्थल से दूर रहे. उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जेट प्रो कंपनी का था. उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि जमीन पर मौजूद कोई भी व्यक्ति इस हादसे में घायल नहीं हुआ है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!