एशिया कप के शेड्यूल का हुआ एलान, इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

India loses to Pakistan in Asia Cup Sep 4

Photo Credit: Twitter@ICC

The Hindi Post

एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा हो गई है. एशिया कप का पहला मैच 30 अगस्त को नेपाल और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मैच पाकिस्तान के मुल्तान में होगा.

इसके अलावा एशिया कप में भारतीय टीम दो सितंबर को पाकिस्तान के साथ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी.

एशिया कप में दोनों टीम का मुकाबला तीन बार हो सकता है. पहला मुकाबला दो सितंबर को होगा तो वहीं 10 सितंबर को सुपर 4 राउंड में भी दोनों टीमें एक दूसरे के साथ मुकाबला कर सकती है.

इसके अलावा यदि दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो फिर वहां भी खिताबी भिडंत देखने को मिल सकती है.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 मैच हुए हैं जिसमें 9 में भारत को और 6 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!